टोल प्लाजा पर कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ संघर्ष लड़ रहे दिल्ली किसान मोर्चे के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु: किसान सँघर्ष कमेटी पंजाब के जिला अमृतसर के नेता अंग्रेज़ सिंह चाटीविंड ,गज्जन सिंह सरपंच रामपुरा,मंगल सिंह रामपुरा ,परलाद सिंह वरपाल और सोनू माहल की।अध्यक्षता में किसानों का इक्क्ठ निज्जरपुरा टोल प्लाजा पर चल रहे मोर्चे पर किया गया ।जिसमें कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ सँघर्ष लड़ रहे दिल्ली किसान मोर्चे के।शहीद किसानों को श्रध्दांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए राज्य नेताओं दविंदर सिंह और गुरसाहिब सिंह चाटीविंड ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को तोड़फोड़ कर लोग विरोधी नीतियों को लागू करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है। प्रंतु भारत भर के लोग एकजुट होकर भाजपा की सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसान आंदोलन अब लोक आंदोलन में बदल चुका है और पूरे भारत के इन लोग विरोधी नीतियों को रद्द कराने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे ।इस मौके पर संदीप सिंह मिट्ठा ,परमजीत सिंह और सविंद्र सिंह वरपाल हाज़िर थे।