किसान दिवस इस साल का किसान दिवस है बेहद अलग

रिपोर्ट :- कशिश

नई दिल्ली :-नए भारत के निर्माण में किसानों का योगदान सबसे अहम माना जाता है। देशभर के किसानों को सम्मान देने के लिए 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में किसानों के सबसे बड़े नेता के रूप में प्रस्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस भी आज ही के दिन मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह का किसानों के लिए योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

गौरतलब है कि देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का एक धड़ा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। कई दौर की वार्ता के बावजूद भी अब तक किसानों और सरकार के बीच किसी भी प्रकार का समाधान नहीं निकल पा रहा है।

खैर इन सब के बीच आज पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। किसान आंदोलन को तेजी प्रदान करने के लिए विपक्ष की गई पार्टियां आज के दिन का इस्तेमाल जोर शोर से कर रही है।

समाजवादी पार्टी समेत देश के कई क्षेत्रीय पार्टियों ने भी अब सरकार के खिलाफ किसान दिवस की आड़ लेते हुए एक बड़ा मोर्चा खोला है। हालांकि देश के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साफ कर दिया है कि किसी भी हालत में किसानों के लिए पारित कानून वापस नहीं लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *