आढ़ती एसोसिएशन ने किसानों के हक़ में केंद्र सरकार का फूंका पुतला
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-आज जंडियाला गुरु की आढ़ती एसोसिएशन ने भी किसानों के समर्थन में अनाज मंडी में मनजिंदर सिंह सरजा प्रधान आढ़ती एसोसिएशन की अध्यक्षता में केंद्र सरकार का पुतला फूंका सरजा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा जो तीन कृषि ऑर्डिनेंस पास किये हैं वह किसान विरोधी हैं इसके लागु होने से कॉरपोरेट घरानों को फायदा मिलेगा और किसानों का आर्थिक शोषण होगा।उन्होंने कहा कि वह इस सँघर्ष में वह किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
इस मौके पर सुरजीत सिंह कंग ,रछपाल सिंह पासी ,रमेश चन्द्र बस्सी ,मोहिंदर सिंह छज्जलवड्डी,जतिंदर सिंह नाटी ,अमनदीप।सिंह सोही ,सरबजीत सिंह पहलवान ,अमित अरोड़ा ,सुरिंदर सिंह हेर ,निशान सिंह गदली ,गुरपाल सिंह सरपंच चौहान ,हैमर जैन ,मोहित मिगलानी ,सुरिंदर सोहल हाज़िर थे।