किसानों का अपमान करने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ केस
रिपोर्ट:- दौलत शर्मा
नई दिल्ली:-बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब अपने बेबाक बयान के लिए चर्चित कंगना के खिलाफ कर्नाटक को एक कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। ऐक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज मामले में कहा गया है कि उन्होंने कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों का अपमान किया है।दरअसल, कृषि बिल को लेकर कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट पर कहा जा रहा था कि उन्होंने किसानों का अपमान किया है और इसको लेकर कई जगह किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। वहीं, कंगना रनौत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसानों का अपमान नहीं किया है।कृषि बिल का किसान कर रहे विरोध।
बताते चलें कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के खिलाफ देशभर में कई किसान संगठन विरोध कर रहे हैं। कृषि बिल के खिलाफ 25 सितंबर को किसान और राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद रखा था। इसका मिलाजुला असर देखने को मिला। जैसे कि नहीं कृषि बिल पर किसान लगातार विरोध पर हैं और इसी वक्त कंगना रनौत का यह बयान में और आज डालता हुआ नजर आ रहा है वैसे तो कंगना ने अपनी सफाई दे दी है मगर यह मुद्दा अब और गर्म उन्होंने कर दिया है पहले भी कंगना के विवाद महाराष्ट्र सरकार से चल रहे हैं और अब अपने ट्वीट द्वारा वह किसान विरोधी बन रही हैं जैसा कि उस शिकायत में कहा गया है।