कामयाब किसान खुशहाल किसान के तहत फतेहपुर राजपूतां में जागरूकता कैंप लगाया गया
रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु :-मुख्य कृषि अधिकारी अमृतसर कुलजीत सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार और ब्लाक पंचायत अधिकारी डॉक्टर प्रितपाल सिंह की अगुवाई में ब्लाक जंडियाला गुरु के गांव फ़तेहपुर राजपूतां में कामयाब किसान खुशहाल किसान पंजाब के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया।
कैंप के दौरान धान की सीधी बुआई और फसलों की वेस्टेज की संभाल के सबंध में तकनीकी जानकारी देते हुए डॉक्टर हरमनदीप सिंह कृषि विकास अफसर ने किसानों को गेहूं की वेस्टेज को आग ना लगाने की अपील की ।इसके इलावा डॉक्टर नरिंदरपाल सिंह कृषि वैज्ञानिक ,पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने फार्म मैनजमेंट के सबंध में किसानों के साथ बातचीत करते हुए उनको अपने कृषि खर्चे और आमदन को नोट करने और फ़सल का अंत मे फ़ायदे और नुकसान का अंदाज़ा लगाया जा सके।
इसके पश्चात डॉक्टर गुरमीत सिंह ,जैव वैज्ञानिक ने सीधी बुआई के लिए तकनीकी जानकारी किसानों के साथ सांझा की ।अंत मे डॉक्टर प्रितपाल सिंह ने कैंप में आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और लोगों को धान की पराली को आग ना लगाने की अपील की ।इस मौके पर हरप्रीत सिंह ,अरविंदरपाल सिंह ,ज़ोरावर सिंह ,बलकार सिंह ,जोबनजीत सिंह और समूह कृषि ऑफिस स्टाफ के इलावा ,राजबीर सिंह ,हरमीत सिंह ,हरजीत सिंह हाज़िर थे।