एडवोकेट के ऑफिस पर गोली मारकर मुंशी की हत्या
रिपोर्ट : संजीव सिंह
नई दिल्ली :-दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक एडवोकेट के ऑफिस पर गोली चली जिसमें मुंशी की मौत हो गई और बीच बचाव में हुई पिटाई में दूसरा सख्स बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान अनास अहमद के रूप में हुई है। यह वारदात बीती रात साढ़े 11 बजे के आसपास हुई है। फायरिंग के बाद मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कन्फ्यूजन में दो-तीन लोगों की पिटाई भी कर दी। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और फायर करने वाले की तलाश कर रही है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया की पुलिस को देर रात 11:51 पर मामले की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था कि ऑफिस पर गोली चलाई गई है, जो एक शख्स को लगी है। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पहुंची, गोली गोविंदपुरी के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एडवोकेट सुशील गुप्ता के ऑफिस पर चली थी। पता चला कि अनास अहमद नाम के शख्स को गोली लगी थी, उसे तुरंत मजीदिया हॉस्पिटल में ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसी छानबीन में पुलिस को बाहर एक हुंडई क्रेटा गाड़ी जिसमें हरियाणा का नंबर लिखा हुआ था वह डैमेज हालत में पुलिस को मिला। पता चला कि फायरिंग की घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ किया था।
आगे की जब जांच की गई तो पता चला कि एडवोकेट सुशील गुप्ता के एक क्लाइंट का किसी और के साथ पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। वह क्लाइंट रात के ऑफिस पर आया था, उसके पीछे पीछे वो लोग भी आ गए, जिनसे पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। बातचीत करने के दौरान अमित अपने दो और साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन लोगों ने एडवोकेट सुशील गुप्ता को भी ऑफिस से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।
इसी बीच झगड़े की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। भीड़ देखकर वरुण बिधूरी नाम के शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनस अहमद नाम को गोली लग गई। जिसे डॉक्टर ने बाद में मृत घोषित कर दिया। गुलाम नाम के शख्स की जमकर पिटाई कर दी, जिसे एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इसी बीच अमित बिधूड़ी, मुकीम राजा और वरुण छत के सहारे ऊपर भाग गए। पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन की और नीचे से लेकर ऊपर की मंजिल तक तलाशी ली तो अंकित और मुकीम छुपे हुए मिल गए, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसी बीच पता चला कि लोगों ने मौके पर योगेश खटाना, रितेश खटाना और नवीन भाटी की भी पिटाई कर दी थी। यह लोग वहां से गुजर रहे थे अपनी कार से तो झगड़ा देखने लगे। उसी चक्कर में फस गए उनकी कार को भी पब्लिक ने डैमेज कर दिया। पुलिस इस मामले में अभी वरुण की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है।