उपज को बढ़ाने और अच्छे किस्म का अनाज पाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दें-आदेश गुप्ता

रिपोर्ट :- नीरज अवस्थी

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने किसानों से आवाहन किया कि उपज को बढ़ाने और अच्छे किस्म का अनाज पाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दें। आज नजफगढ़ में दिल्ली के किसानों के साथ बातचीत करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि भारत ने अनाज के पैदावार में भारी बढ़ोतरी कर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कम उर्वरक शक्ति का प्रयोग कर अच्छे गुणवत्ता वाले अनाज का उत्पाद कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में संबोधन को सुनने के बाद श्री गुप्ता ने किसानों से कहा कि हरित क्रांति लाने के लिए जो रसायन खाद्य और उर्वरक का प्रयोग किया गया उससे पैदावार में बढ़ोतरी तो हुई लेकिन मिट्टी की उर्वरक क्षमता और अनाज की गुणवत्ता में कमी आई और इससे पैदा हुए अनाज हमारे शरीर के लिए भी हानिकारक सिद्ध हुए हैं। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी था जब भारत में गेहूं की आपूर्ति नहीं हो पाई और लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में तो अमेरिका से गेंहू मंगाया गया था।

उन्होंने कहा कि अब जरुरी हो गया है कि हम फिर से जैविक खाद्य का सहारा लेकर अनाज की गुणवत्ता पर ध्यान दें। जैविक खाद्य का परंपरा हमारे देश में हज़ारों सालों से चलता आ रहा है, इसलिए इसका प्रयोग कैसे किया जाए देश के किसानों को इसकी जानकारी है।

श्री गुप्ता ने कहा कि आज पर्यावरण संतुलन में मददगार, कम लागत में अधिक लाभ कमाने में सहायक प्राकृतिक खेती से किसनों को लाभ पहुंचे, इसके लिए मोदी सरकार पूर्ण रुप से कटिबद्ध है। हमें जरुरी है कि प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाए। आज भारत ने सम्पूर्ण प्रगति की है और हम खेती में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज पूरा देश और किसान आत्म निर्भर बनें और देश के संसाधनों का प्रयोग हो, उसपर हमें ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *