उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का हुआ समापन

रिपोर्ट :- कशिश

नई दिल्लीः उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का हुआ समापन महापर्व छठ के अंतिम दिन सूर्य को अर्थ दिया गया इससे जीवन में हमेशा देश बना रहता है। और व्रत करने वाले जातकों की मनोकामना पूरी होती है। यह त्योहार पूरे 4 दिन का होता है।

आज छठ पूजा का चौथा दिन है। आज व्रती सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इसके साथ ही चार दिन के महापर्व छठ का समापन होगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोग अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करेंगे और छठ का प्रसाद वितरण करेंगे।

सूर्योदय से पहले बांस की टोकरी में ठेकुआ, चावल के लड्डू और कुछ फल लिए जाते हैं सजा लें। सूप में भी फल और पूजा का सामान सजाया जाता है। लोटे में जल एवं दूध भरकर इसी से सूर्यदेव को ऊषा अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही सूप की सामग्री के साथ भक्त छठी मैया की भी पूजा अर्चना करते हैं।

इस बार छठ का पर्व दिल्ली सरकार के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही मनाया गया। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर ना जाकर घर पर ही का पर्व धूमधाम से और समाजिक दूरी के साथ मनाया। लोग बेहद खुश थे। लेकिन कहीं ना कहीं में मायूसी भी थी। क्योंकि जोरों शोरों से पर्व मनाया जाता है। इस बार ऐसा माहौल नहीं रहा लेकिन सिर्फ एक बहुत ही खुशी के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *