आम लोगों पर नए साल में ही पड़ी महंगाई की मार, बढ़ा रसोई गैस का दाम
रिपोर्ट :- प्रिंस बहादुर सिंह
नई दिल्ली :-नए साल पर देश के लोगों को एक बढ़ा झटका लगा है। रसोई गैस की कीमत एक बार फिर से बढ़ गई है और यह आम आदमी की जेब पर सीधा असर करेगी। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1332 रुपए से बढ़कर 1349 रुपए हो गया है। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है।
मंहगाई की मार आम आदमी की जेब पर सीधा असर कर रही है। लॉक डाउन के बाद से ही लोगों के व्यापार नौकरी और दैनिक जीवन में भी काफी बड़ा असर पड़ा है। उसके साथ ही साथ रसोई गैस का दाम एक बार फिर से बढ़ जाना आम आदमी पर सीधा असर करेगा।
रसोई गैस के दाम अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है। कोलकाता चेन्नई मुंबई दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख महानगरों में रसोई गैस के दामों में वृद्धि देखी गई है। दामों में बढ़ोतरी होना चिंता का विषय है।