आप विधायक सोमनाथ भारती और निगम पार्षद को पुलिस ने लिया हिरासत में

रिपोर्ट :- मनोज कुमार

नई दिल्ली :- राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के विधायक और निगम पार्षद के साथ तमाम कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, सीबीआई ने एक समन जारी कर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई दफ्तर बुलाया है उसी से नाराज होकर यह विरोध प्रदर्शन जो है कि आज किया जा रहा है। तस्वीर हम आपको राजधानी दिल्ली के आईटी फ्लाई ओवर की दिखा रहे हैं जहां पर आज ग्रेटर कैलाश विधानसभा, मालवीय नगर विधानसभा और आरके पुरम विधानसभा के विधायक और निगम पार्षदों ने यहां पर विरोध प्रदर्शन किया। और रोड जाम किया वहीं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने विधायक और निगम पार्षद को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *