आपको अपनी हड्डियां मजबूत रखनी हैं, तो करे यह काम
रिपोर्ट :- कशिश
नई दिल्लीः वेजिटेरियन फूड को एक सेहतमंद डाइट के रूप में देखा जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों का ध्यान सिर्फ इसके फायदों पर जाता है। जबकि शाकाहारी होने के कई बड़े नुकसान भी हैं। एक नई स्टडी के मुताबिक, शाकाहारी या वीगन लोगों में बोन फ्रैक्चर होने का खतरा ज्यादा होता है।
वेजिटेरियन लोगों में फ्रैक्चर होने (हड्डी टूटना) का खतरा मांस खाने वालों की तुलना में 9 प्रतिशत ज्यादा था। वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए तो समस्या और भी बड़ी निकली। वीगन डाइट फॉलो करने वालों में हड्डी टूटने का खतरा 43 प्रतिशत ज्यादा था।
शाकाहारी और मछली खाने वालों में हिप फ्रैक्चर का खतरा लगभग 25 प्रतिशत बढ़ गया था। शाकाहारी लोगों में हिप फ्रैक्चर की समस्या मांस खाने वालों के मुकाबले दोगुनी हो चुकी थी। जबकि वीगन लोगों (डेयरी प्रोडक्ट भी ना खाने वाले) में मांस खाने वालों की तुलना में पैर में फ्रैक्चर की दिक्कत 81 प्रतिशत ज्यादा पाई गई।
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और प्रोटीन बेहद जरूरी हैं। दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, केल, पालक, सोया मिल्क, व्हे प्रोटीन, चौलाई और टोफू जैसी चीजें हमारी हड्डियों को मजबूत करती हैं।