आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, किन 5 राशियों को होगी हानि जानिए

रिपोर्ट :- शिल्पा

नई दिल्ली : धार्मिक दृष्टि से माना जाता है कि ग्रहण का लगना अशुभ होता है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है क्योंकि होने वाला काम भी बिगड़ जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार को लगेगा। इस सूर्य ग्रहण की खास बात यह है कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 1:00 बज कर 42 मिनट से शुरू होगा और शाम 6:00 पर 41 मिनट पर समाप्त होगा यानी 4 घंटे 5 इस साल का सूर्य ग्रहण रहेगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया में छिप जाता है और सूर्य किसी चमकीले छल्ले की तरह नजर आता है तब इसको वलयाकार सूर्य ग्रहण और रिंग ऑफ फायर कहते है। वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा कुछ ही क्षणों के लिए देखा जा सकेगा। जहां देश में कोरोना से जंग जारी है पूरे देश में महामारी है वहीं धार्मिक दृष्टि से ग्रहण का पड़ना अशुभ माना जा रहा है। ऐसे में कई राशियां आर्थिक दृष्टि से प्रभावित होंगी। तो आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा असर किन राशियों पर होगा।

वृष राशि-इस बार का सूर्य ग्रहण वृष राशि में लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान वृष राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, खर्चो पर नियंत्रण रखें और बेफिजूल के खर्चे ना करें। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण का दुष्प्रभाव के कारण साल के अंत में नौकरी या व्यापार से जुड़े चीजों में हानि हो सकती है और किसी नहीं काम में निवेश करने से बचे इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और यह समय प्रेम के लिए भी अच्छा नहीं है।

मिथुन राशि-सूर्य ग्रहण का प्रभाव इन राशि वालों लिए अशुभ फल दे सकता है। नौकरी वाले लोगो को काफी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है और पैसे के लेन-देन से बचें क्योंकि इससे कर्जे की स्थिति भी बन सकती है। इस राशि वाले को इस समय व्यापार से संबंधित फैसले ना ले और कोई भी फैसला लेने से पहले मित्र या परिवार की सलाह ले।

सिंह राशि-इस राशि के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान इन राशि वालों को स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहने की जरूरत है खर्चों पर नियंत्रण रखें और इस दौरान नौकरी बदलने से जुड़े किसी भी निर्णय को लेने से बचें। धन हानि के योग हैं साथ ही कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंस सकते है, इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें।

तुला राशि- आर्थिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए अशुभ हो सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान इस राशि लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है साथ ही कार्यक्षेत्र में असफलता हासिल हो सकती है। मन तनाव गसहीनहीं रहेगा और नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में हानि की संभावना है।

मकर राशि- इस राशि वालों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण भी अशुभ माना जा रहा है। कैरियर के क्षेत्र में और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और नौकरी बदलने के निर्णय को रोक दें। परिवारिक रिश्तो में खटास भी आ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *