अमृतसर देहाती पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 8 मामले दर्ज कर 6आरोपी गिरफ्तार


रिपोर्ट:- कुलजीत सिंह

जंडियाला गुरु:-एस एस पी देहाती ध्रुव दहिया के दिशा निर्देशों के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रही है ।1 अगस्त 2020 से लेकर 27 सितंबर 2020 तक अमृतसर देहाती के अलग अलग थानों में आबकारी एक्ट के 833 मामले दर्ज कर 431आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं ।इसी के तहत आज थाना चाटीविंड में बलदेव सिंह निवासी मानांवाला खुर्द से 30000 एम एल अवैध शराब ,थाना कंबो में लवप्रीत सिंह निवासी वडाला भिटटेविंड से6750 एम एल अवैध शराब ,थाना मजीठा में अज्ञात से 200 किलो लाहन ,थाना भिंडी सैदां में मंगल सिंह निवासी भिंडी औलख से15730 एम एल अवैध शराब ,थाना ख़िलचिया में मंगल सिंह निवासी सुधार राजपूतां ,थाना राजासांसी में मस्सा सिंह निवासी जगदेव क्लां से 7500 एम एल।

अवैध शराब ,थाना ब्यास में मंगजीत सिंह उर्फ मंगा निवासी बाबा बकाला साहिब से 9000 एम एल अवैध शराब ,और थाना कत्थुनंगल में कुलदीप निवासी पतालपूरी से 6000 एम एल अवैध शराब बरामद की है।इस तरह देहाती पुलिस द्वारा कुल 8 मामले दर्ज कर 6आरोपी गिरफ्तार ,अवैध शराब 44.25 लीटर अंग्रेज़ी शराब 39.73 लीटर और लाहन 200 किलो लाहन बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *