अवैध शराब के खिलाफ 11 मामले दर्ज कर 10 आरोपी किये गिरफ्तार


रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह

जंडियाला गुरु:-एस एस पी देहाती ध्रुव दहिया द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जा रहीं है। इसी मुहिम के तहत थाना मत्तेवाल में हरदीप सिंह निवासी बोपाराय से 6750 एम.एल अवैध शराब ,थाना राजासांसी में सुखदेव सिंह निवासी हरछा छीना से 7500 एम एल अवैध शराब,थाना घरिंडा में अनोख सिंह निवासी गुमानपुरा से 7500 एम एल अवैध शराब थाना रमदास में अज्ञात से 7500 एम एल अवसीड शराब ,थाना कंबो में गुरनाम सिंह निवासी बल खुर्द से 6750 एम.एल अवैध शराब थाना अजनाला में बलजीत सिंह निवासी तेड़ा राजपूत से 7500 एम.एल.अवैध शराब ,थाना लोपोके में बलदेव सिंह निवासी चुगावां से 15,000 एम एल अवैध शराब ,थाना जंडियाला गुरु में मनदीप सिंह निवासी गहरी मंडी से 5250 एम.एल.अवैध शराब,थाना मेहता में मनदीप सिंह निवासी मलकनंगल से 7500 एम एल अवैध शराब ,और थाना राजासांसी में हरजिंदर सिंह निवासी बग्गे क्लां से 7500 एम एल अवैध शराब बरामद की है।

इस तरह देहाती पुलिस 11 मामले दर्ज कर , 10 आरोपी किये ग्रिफ्तार ,अवैध शराब 7600 .25 ,और लाहन 150 किलो लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *