अमृतसर देहाती पुलिस ने 2 भगौड़ों को किया गिरफ्तार


रिपोर्ट :- कुलजीत सिंह

जंडियाला गुरु:-एस एस पी।देहाती ध्रुव दहिया के दिशा निर्देशों के अनुसार जुर्म करने वालो के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाई गई है। इन निर्देशों की पालना करते हुए मनिंदर सिंह एस एच ओ थाना ब्यास द्वारा पी ओ हरविंदर सिंह पुत्र गुरबक्श सिंह निवासी वडाला कलां को ग्रिफ्तार किया गया ।इसके खिलाफ थाना ब्यास में वर्ष 2014 में धारा 399 ,402 आई पी।सी के तहत मामला दर्ज हुआ थक इसे वर्ष 2016 में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था इसी तरह एस आई लवप्रीत सिंह पी ओ स्टाफ इंचार्ज द्वारा पी ओ बलजिंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी कत्थुनंगल को ग्रिफ्तार किया गया। इसके खिलाफ थाना जंडियाला गुरु में वर्ष 2018 में धारा 454 ,380 आई पी सी के तहत मामला दर्ज हुआ था इसे वर्ष 2019 में भगौड़ा घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *