अमित शाह ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है
रिपोर्ट :-नीरज अवस्थी
नई दिल्ली :-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल अगले साल तक बढ़ा दिया गया है। जेपी नड्डा के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी ने आज प्रस्ताव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा और सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।
भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है।