जंडियाला गुरु की अनाज मंडी में नही हुई धान की खरीदारी , आढ़ती एसोसिएशन और शैलर वाले 15 सितंबर को मानांवाला में केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे चक्का जाम
रिपोर्ट:- कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु:-जंडियाला गुरु की अनाज मंडी में धान की खरीद अभी तक नही शुरू हुई है जिसकी वजह है शैलर और आढ़ती एसोसिएशन की हड़ताल मि जिन्होंने 15 सितंबर तक हड़ताल और धान की खरीदारी न करने का आह्वान किया है। पत्रकारों से बातचीत करते हए शैलर यूनियन के प्रधान मनजिंदर सिंह सरजा ने कहा कि जो केंद्र सरकार द्वारा ऑर्डिनेंस पास किये गए है किसानों औऱ आढ़तियों के लिए भी नुकसानदेह है उन्होंने कहा कि ऑर्डिनेंस के चलते जहाँ किसानों का नुकसान होगा वही आढ़तियों और लेबर वालो का भी नुकसान होगा क्योंकि इससे किसानों की फसलों की खरीदने का अधिकार बड़े कारपोरेट घरानो को होगा ,इससे आढ़तियों के साथ साथ लेबर वालों का भी आर्थिक शोषण होगा जो अपने परिवार का पेट गेंहू और धान के सीजन पर चलाते हैं। उन्होंने कहा को आगामी 15 सितंबर को मानांवाला में किसान जत्थेबंदियाँ द्वारा जो ऑर्डिनेंस रद्द कराने के लिए चक्का जाम किया जा रहा है उसका वह समर्थन करेंगे ।