अंबेडकर नगर में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या,कई लड़कों ने घेरकर किया हमला,मौके पर मौत

रिपोर्ट :- संजीव सिंह

नई दिल्ली :-साउथ दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कई लड़कों ने मिलकर उस युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। जिनमें दो सगे भाई भी चाकू मारने में शामिल बताए जा रहे हैं। लेकिन इसकी अभी जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि बीती रात 10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया था, की एक युवक को 3 लोगों ने मिलकर चाकू मार दिया है। वह बुरी तरह घायल है और काफी खून बह रहा है। मौके पर पहुंची पीसीआर वैन ने घायल को तुरंत नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन वहां इलाज के दौरान बाद में उस युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान राहुल उर्फ खटारा के रूप में हुई है। वह दक्षिणपुरी का रहने वाला था।

मौके पर एक महिला प्रत्यक्षदर्शी रानी ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे के आसपास घटना हुई है। जब वहां के रहने वाले लोग खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान एक अनजान लड़का उनके गेट के बाहर आकर गिरा। जिसके शरीर से काफी खून निकल रहा था। फिर उन्होंने अपने बेटों को बोला कि तुरंत पुलिस को कॉल करे। और भी लोगों ने पुलिस को कॉल किया, मौके पर पुलिस आई। उस समय उस लड़के की सांस चल रही थी, उसको लेकर पुलिस हॉस्पिटल चली गई फिर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसको किसने चाकू मारा, क्यों मारा, इन सब बात को लेकर स्थानीय लोगों को कुछ भी नहीं पता है। ना ही वहां के रहने वाले लोग, उस लड़के को जानते हैं, जिसे चाकू मारकर हत्या की गई है।

पुलिस ने इस मामले में 302 के साथ-साथ और भी कई धाराओं में f.i.r. दर्ज किया है। हत्या की यह वारदात अंबेडकर नगर थाना इलाका के दक्षिणपुरी कॉलोनी में हुई है। आगे की अभी और छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *